भरतपुर जिले में बिजली गिरने से एक किसान की मौत

Published On

भरतपुर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान के भरतपुर में चिकसाना थाना क्षेत्र के नौगाय गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार रात किसान खेत पर काम करने के बाद भी देर रात तक घर नहीं लौटा तो परिजन उसे ढूढ़ते हुए खेत पर पहुंचे जहां किसान खेत में अचेत अवस्था में पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि दया राम अपने खेत पर काम कर रहा था तभी वह आकाशीय विजली की चपेट में आ गया लेकिन उस समय किसी को इस बारे में पता नहीं लग पाया।

किसान के परिजनों ने उसे भरतपुर के आरबीएम अस्पताल लेकर गये लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने रात को ही शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और आज सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts