ग्राम सभा के नाम पर बड़ा खेल! फर्जी-कूटरचित दस्तावेज किये तैयार

Published On

ग्राम सभा का कोरम पूरा किए बिना फर्जी-कूटरचित दस्तावेज उपयोग का आरोप

हनुमानगढ़। ग्राम पंचायत पक्कासहारणा (Pakkasaharana Gram Panchayat) में पिछले छह वर्षांे से ग्राम सभा का कोरम पूरा किए बिना षड्यंत्रपूर्वक फर्जी व कूटरचित दस्तावेज तैयार कर उन्हें असली बताकर उपयोग किए जाने का आरोप सामने आया है। इस संबंध में पंचायत के ग्रामीणों ने जिला कलक्टर को शिकायत सौंपते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। आरोप ग्राम पंचायत की प्रशासक, उनके पति तथा तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारियों पर लगाए गए हैं। ग्राम पंचायत पक्कासहारणा निवासी मनदीप सिंह ने बताया कि बीते छह वर्षों में पंचायत में एक भी ग्राम सभा में कोरम पूरा नहीं हुआ। इसके बावजूद ग्राम सभा की कार्यवाही दर्शाते हुए दस्तावेज तैयार किए गए, जो 73वें संविधान संशोधन के तहत पंचायती राज अधिनियम 1995 के प्रावधानों का खुला उल्लंघन है। Hanumangarh News

मनदीप सिंह ने जिला कलक्टर को सौंपे ज्ञापन में मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच एडीएम अथवा एसडीएम स्तर के अधिकारी से निर्धारित समय सीमा में करवाई जाए, ताकि संविधान का अतिक्रमण करने वाले जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सके। उन्होंने सुझाव दिया कि जांच के दौरान ग्राम सभा रजिस्टर में दर्ज उपस्थित लोगों व हस्ताक्षरों को कोरम का वैध आधार माना जाए। साथ ही जिन तिथियों में ग्राम सभा दर्शाई गई है, उन दिनों की सीसीटीवी फुटेज से ग्रामीणों की वास्तविक उपस्थिति का आंकलन किया जाए। इसके अलावा ग्राम सभा रजिस्टर का पंचायत कार्यवाही रजिस्टर से मिलान किया जाए तथा पिछले छह वर्षों में हुए समस्त विकास कार्यों की ऑडिटिंग कर उसकी रिपोर्ट ग्रामवासियों के समक्ष प्रस्तुत की जाए। ग्रामीणों ने प्रशासन से पूरे मामले में पारदर्शी व सख्त कार्रवाई की मांग की है। Hanumangarh News

About The Author

Related Posts