पेड़ की छंटाई करते समय गिरा व्यक्ति, मौत

Published On

सादुलपुर। नेशल छोटी गांव में शुक्रवार सुबह एक दुखद हादसा घटित हो गया। जानकारी के अनुसार, खेजड़ी के पेड़ की छंटाई करते समय संतुलन बिगड़ने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गई। थानाधिकारी राजेश कुमार सिहाग ने बताया कि मृतक के भाई सुशील कुमार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। Sadulpur News

शिकायत के अनुसार, रामकुमार (आयु 52 वर्ष) 21 नवंबर 2025 की सुबह लगभग 6 से 6.30 बजे के बीच कृष्ण भोजानिया के खेत में खेजड़ी के पेड़ की शाखाएँ काटने गए थे। कार्य के दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया, जिसके चलते वह पेड़ से नीचे गिर पड़े। गिरने से उन्हें गंभीर चोटें आईं और घटना स्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गई। राजगढ़ थाना पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए मृतक का पोस्टमार्टम करवाया और बाद में शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस द्वारा मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है। Sadulpur News

About The Author

Related Posts