Punjab

पंजाब में मोहाली, चंडीगढ़ और पटियाला समेत कई ठिकानों पर ईडी की छापामारी
MSG फुटबॉल अकादमी का फुटबॉल टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन, चैंपियन बन दर्शकों का दिल जीता
अमृतसर और जालंधर में हुए बम धमाके, पंजाब में भाजपा के चुनावी तैयारियों का हिस्सा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
भाजपा कभी भी आर्थिक तरक्की या विकास पर वोट नहीं मांगती, सिर्फ धर्म और जातिगत विभाजन, नफरत और राष्ट्रीय एकता को तोड़ने की कोशिशों के जरिए चुनाव लड़ती है: हरपाल सिंह चीमा
पंजाब पुलिस के ‘युवा सांझ कार्यक्रम’ ने 2,358 भटके हुए युवाओं की ऑनलाइन पहचान कर उन्हें गैंगस्टरों के प्रभाव में आने से बचाया

रेप केस में फंसाने की धमकी देकर लाखों की वसूली का आरोप

सोशल मीडिया पर संपर्क के बाद युवती व परिजनों ने की ब्लैकमेलिंग

Manmohan Picture
Published On

हनुमानगढ़। जिले के रावतसर कस्बे में एक व्यापारी से दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर लाखों रुपए वसूलने और फिर बड़ी रकम की मांग करने का मामला सामने आया है। रावतसर थाना पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Hanumangarh News

पुलिस को दी रिपोर्ट में वार्ड नम्बर 22, रावतसर निवासी विनोद कुमार गोदारा (43) पुत्र आत्माराम गोदारा ने बताया कि वह अपने पिता के साथ नई धानमंडी रावतसर में आढ़त की दुकान और मूंगफली फैक्ट्री संचालित करता है। रिपोर्ट के अनुसार करीब 20 दिन पहले उसके मोबाइल फोन पर एक नम्बर से मैसेज आया। बाद में संपर्क करने पर सामने वाली महिला ने अपना नाम कर्मवीर कौर बताया और रावतसर में खेतरपाल मंदिर के पास किराए के मकान में रहने की बात कही। महिला ने पारिवारिक मजबूरी का हवाला देकर फैक्ट्री में काम दिलाने की बात कही, लेकिन मना करने पर उसने मिलने की इच्छा जताई।

आरोप है कि इसके बाद महिला ने व्हाट्सएप कॉल कर खुद को नाबालिग बताते हुए झूठे दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की धमकी दी और बदनामी से बचने के लिए एक लाख रुपए की मांग की। रिपोर्ट में बताया गया कि डर के कारण परिवादी ने अलग-अलग मोबाइल नम्बरों पर ऑनलाइन भुगतान किया और बाद में नकद राशि भी दी। परिवादी के अनुसार महिला कर्मवीर कौर, उसके पिता दिलबाग सिंह तथा अन्य लोगों ने अब तक उससे 53 हजार 500 रुपए प्राप्त कर लिए।

आरोप है कि बाद में आरोपियों ने 10 लाख रुपए की मांग करते हुए कहा कि रकम नहीं देने पर दुष्कर्म का झूठा मामला दर्ज करवा दिया जाएगा। रिपोर्ट में बताया गया कि बाद में बातचीत के दौरान समझौते के नाम पर 3.50 लाख रुपए की मांग की गई और परिवादी से बैंक का चेक भी ले लिया गया। इसके बावजूद आरोपी लगातार धमकियां देकर और अधिक पैसे मांग रहे थे। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसे 6 मई की सुबह तक पैसे नहीं देने पर झूठा मुकदमा दर्ज करवाने की धमकी दी, जिसके बाद उसने रावतसर पुलिस थाना में शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एचआई मुकेश कुमार को सौंपी है। Hanumangarh News

About The Author