ट्यूबवैल एवं बोरवेल निर्माण में लापरवाह अफसरों पर होगी कार्रवाई

Published On

सादुलपुर विधायक मनोज न्यांगली ने उठाया मामला | Sadulpur News

जयपुर (सच कहूं न्यूज)। पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने विधानसभा में कहा कि सादुलपुर विधानसभा क्षेत्र की राजगढ़ पंचायत समिति में विगत 3 वर्षों में स्वीकृत किये गए ट्यूबवैल, कूप एवं बोरवेल निर्माण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध जाँच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पंचायतीराज मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्यों द्वारा इस सम्बन्ध में पूछे गए पूरक प्रश्न का जवाब दे रहे थे। Sadulpur News

उन्होंने कहा कि निश्चित ही यह दुःख का विषय है कि पूर्ववर्ती सरकार द्वारा उक्त क्षेत्र में स्वीकृत इन कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा नहीं किया गया। इससे पहले विधायक मनोज कुमार के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में पंचायतीराज मंत्री ने बताया कि विधानसभा सादुलपुर की पंचायत समिति राजगढ़ में विगत तीन वर्षों के दौरान पंचायत समिति मद से 16 नलकूप स्वीयकृ‍त किये गये थे, जिनमें 5 नलकूप वर्तमान में क्रियाशील है। गारंटी अवधि में ख़राब हैडपंप और नलकूपों को सम्बंधित कार्यकारी एजेंसी द्वारा दुरुस्त करवाया जाता है। उन्होंने बताया कि उक्त अवधि में पंचायत समिति मद से स्वीकृत हैडपंप और नलकूप निजी खातेदारी भूमि में नहीं लगाये गए है। Sadulpur News

Lathicharge on ABVP Students : छात्र संघ चुनावों की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्..

About The Author

Related Posts