Rajasthan Weather Update: आईएमडी की मौसम को लेकर बड़ी अपडेट! 15 को हो सकती है इन जिलों में बरसात!

Published On

Rajasthan Weather Update: 15-17 अक्टूबर एक नया पश्चिमी विक्षोभ

जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। राज्य के पश्चिमी भागों में दिनांक 15 अक्टूबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों तथा बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़ के कुछ भागों में दोपहर बाद कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। Rajasthan Weather

दिनांक 16-17 अक्टूबर को विक्षोभ का प्रभाव सर्वाधिक रहने तथा जोधपुर, बीकानेर, अजमेर व जयपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

दिनांक 18 अक्टूबर को भी राज्य के उत्तरी व पूर्वी भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। Rajasthan Weather Update

यह भी पढ़ें:– Rajasthan BJP Candidates List Update: भाजपा ने घोषित किए अपने 41 प्रत्याशियों के चेहरे

About The Author

Related Posts