Hanumangarh Road Accident: ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी बाइक, युवक की मौत

Published On

लापरवाही से ब्रेक लगाने का आरोप, एक युवक घायल

Hanumangarh Road Accident: हनुमानगढ़। टिब्बी थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली व बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। मामले में टिब्बी थाना पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, वार्ड एक, ढाणी तारासिंह वाली निवासी बलविंद्र सिंह (50) पुत्र दलीप सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसके भतीजे आकाश और अमृतपाल मोटर साइकिल पर ग्राम मसानी से टिब्बी की ओर आ रहे थे। Hanumangarh News

इसी दौरान ट्रैक्टर नम्बर आरजे 31 आरबी 7282 के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए अचानक सड़क के बीच में ब्रेक लगा दिए, जिससे मोटर साइकिल ट्रॉली से टकरा गई। बताया गया कि ट्रॉली पर रिफ्लेक्टर भी नहीं लगे हुए थे, जिससे हादसा और गंभीर हो गया। दुर्घटना में दोनों युवकों को गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को हनुमानगढ़ के राजकीय जिला चिकित्सालय के ट्रोमा सेंटर में भर्ती करवाया। घायल आकाश की हालत गंभीर होने पर उसे बीकानेर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वहीं अमृतपाल का इलाज जारी है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच सहायक उप निरीक्षक बूटा सिंह को सौंपी है। Hanumangarh News

About The Author

Related Posts