बाइक सवारों ने झपटा मारकर छीना मोबाइल फोन

Published On

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। जंक्शन में लाल चौक के नजदीक रात्रि को सैर पर निकले एक युवक का मोबाइल फोन पीछे से बाइक पर सवार होकर आए तीन जने झपटा मारकर छीनकर ले गए। युवक ने भागकर बाइक सवारों का पीछा किया लेकिन वे चंद ही पलों में अंधेरे में ओझल हो गए। इस संबंध में मुकदमा दर्ज करवाने के लिए जंक्शन पुलिस थाना में परिवाद सौंपा गया है। Hanumangarh News

जंक्शन निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसका बेटा शुक्रवार रात्रि को करीब साढ़े दस बजे पैदल घूम रहा था। जब वह मोबाइल फोन पर बात करते समय लाल चौक के पास पहुंचा तो पीछे से एक बाइक पर सवार होकर आए तीन जनों में से सबसे पीछे बैठे अज्ञात जने ने चलती बाइक से उसके बेटे के हाथ से झपटा मारकर मोबाइल फोन छीन लिया और वहां से लाल चौक से होते हुए श्रीगंगानगर रोड की तरफ फरार हो गए। यह वारदात दुकानों के आगे लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में भी रिकॉर्ड है। Hanumangarh News

Fraud: दुकान बेचने के नाम पर हड़पे दस लाख रुपए

About The Author

Related Posts