भाजपा किसान मोर्चा जिला कार्यालय सादुलपुर (चूरू) में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुना

Published On

सादुलपुर (ओमप्रकाश)। Mann Ki Baat: रविवार को भाजपा किसान मोर्चा जिला कार्यालय सादुलपुर (चूरू) में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश खिचड़ एडवोकेट, भाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री कृष्ण भाकर, किसान मोर्चा शहर मंण्डल अध्यक्ष राकेश सैनी, रामावतार डोकवा, अशोक चांगल, सुमेर सिंह, रमेश कुमार व कपिल शर्मा सहित पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहें। भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश खिचड़ एडवोकेट ने बताया कि विकसित राष्ट्र के गौरवमय संकल्प को केंद्र में रखते हुए राष्ट्रसेवक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की गरिमामय संस्कृति, प्रगतिशील भारत और उन्नत भविष्य के विषय में अपने विचार साझा किए। Sadulpur News

यह भी पढ़ें:– यूरोप 2030 तक मीम लाइक करने पर फांसी देना शुरू कर देगा: मस्क

About The Author

Related Posts