भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दी पर्युषण महापर्व संवत्सरी प्रतिक्रमण पर्व की शुभकामनाएं

Published On

जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी (CP Joshi) ने मंगलवार को जैन धर्म के पर्वाधिराज पर्युषण में संवत्सरी के पावन पर्व की सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सांसद सी पी जोशी ने कहा की जीवन में क्षमा का बहुत बड़ा महत्व है। क्षमा वीरस्य भूषणम अर्थात क्षमा मांगने वाला क्षमा करने वाले से बड़ा होता है। पर्युषण पर्व के दिन सालभर में हमसे जाने अनजाने में मन ,वचन,कर्म ,आचार,विचार और व्यवहार से जिन जिन का भी मन दुखा हो उन सभी से उदार हृदय से हम क्षमा याचना कर लेते हैं। इससे व्यक्ति के शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, और हमारे मस्तिष्क से एक बहुत बड़ा बोझ उतर जाता है। Jaipur News

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि यह पर्व अपने आत्मावलोकन का पर्व भी है। यह पर्व हमें सिखाता है कि गत वर्ष हमने जो गलतियां की है उन्हे आने वाले समय में दोहराया नहीं जाए, और जिन बातों से सामने वाले व्यक्ति को ठेस पहुंचती हो उनसे दूर रहा जाए। CP Joshi

आज लोकतंत्र के पवित्र स्थल संसद के नवीन भवन के शुभारंभ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जैन धर्म के पावन पर्व पर्युषण संवत्सरी पर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। नए संसद भवन से क्षमा के महत्व को उच्चारित करते हुए सभी देशवासियों को मिच्छामी दुक्कडम कहकर क्षमायाचना की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी ने भगवान महावीर स्वामी से प्रार्थना करते हुए चारों ओर सर्वत्र प्रेम, सदभाव और शांति का वातावरण की कामना की है। Jaipur News

यह भी पढ़ें:– Indian Railways: जयपुर-हिसार वासियों के लिए रेलवे की नई ‘सौगात’

About The Author

Related Posts