ईंट से भरी हुई ट्रेक्टर ट्रॉली का हुक टूट जाने से रेलवे फाटक में फंस गयी

Published On

अलवर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान में अलवर शहर के दाऊदपुर रेलवे फाटक पर आज ईंट से भरी हुई ट्रेक्टर ट्रॉली का हुक टूट जाने से फंस गयी और लेकिन गनीमत यह रही की रेलवे के अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपनी सूझ बूझ से हादसा होते हुए टल गया। मामला यह था की दाउदपुर फाटक बंद होने वाला था और एक ईट से भरी हुई ट्रेक्टर ट्रॉली चालक ट्रॉली को निकाल रहा था तभी रेलवे ट्रैक पर अचानक ट्रेक्टर ट्रॉली का हुक टूट गया और ट्रेक्टर से ट्रॉली अलग हो गई। यह सब देख टै्रक्टर चालक ट्रॉली को मौके पर छोड़कर टैक्टर लेकर फरार हो गया। ऐसे में रानी खेत एक्सप्रेस रेलगाडी आ गई।

यह भी पढ़ें:– भाखड़ा नहर में डूबने से दो युवकों की मौत, तलाश जारी

क्या है मामला

हादसा होते हुए बच गया अचानक ट्रेन को आउटर पर ही रोकना पड़ा ट्रॉली का रेलवे ट्रैक पर हुक टूटने के बाद अलवर से दिल्ली और जयपुर जाने वाली सभी ट्रेन बाधित हो गई और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जैसे ही इस मामले की सूचना स्टेशन मास्टर सहित आला अधिकारी और कर्मचारियों को लगी जिस पर स्टेशन पर ही गाड़ियों का ठहराव किया गया और मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने रेलवे ट्रैक से क्रेन के माध्यम से ईट से भरी ट्रॉली को मौके से हटाया। ट्रेक को क्लियर किया गया और उसके बाद दिल्ली जयपुर का मार्ग शुरू हुआ।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts