चलती ट्रेन में चैन स्नैचिंग करने वाला चढ़ा जीआरपी के हत्थे, आठ साल से था फरार

Published On

आठ साल से फरार शातिर आरोपी सुनियोजित तरीके से पकड़ा

Chain Snatcher Arrested: जोधपुर। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) (GRP Police, Jodhpur) की स्पेशल टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए चलती ट्रेन में चैन स्नैचिंग करने वाले आठ साल से फरार शातिर आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ न्यायालय से स्थायी वारंट जारी था। गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया,जहां से आदेशानुसार न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। Jodhpur News

जीआरपी थानाधिकारी मुक्ता पारीक के नेतृत्व में गठित तीन सदस्यीय टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। मुखबिर की सटीक सूचना पर योजनाबद्ध तरीके से दबिश देकर आरोपी को पकड़ा गया। पारीक के अनुसार15 सितंबर 2018 को ट्रेन संख्या 15013 जैसलमेर-काठगोदाम रानीखेत एक्सप्रेस में अलवर निवासी एक यात्री के साथ चैन स्नैचिंग की वारदात हुई थी। इस मामले में आरोपी प्रकाश सांसी घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए लंबे समय से विशेष टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे।

आखिरकार 4 अप्रेल 2026 को जीआरपी जोधपुर की टीम ने रातानाडा स्थित सांसी बस्ती कॉलोनी से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया,जहां से उसे केंद्रीय कारागृह जोधपुर भेज दिया गया। इस पूरी कार्रवाई में हेड कांस्टेबल रमेश मेघवाल और कांस्टेबल राजूसिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। Jodhpur News

About The Author

Related Posts