Congress Protests: महंगाई व गैस किल्लत के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

Published On

Congress Protests: हनुमानगढ़। बढ़ती महंगाई और एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टाउन के सुभाष चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व ब्लॉक अध्यक्ष जिनेन्द्र जैन ने किया। इस दौरान मौजूद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केन्द्र व राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर आमजन की समस्याओं को उठाया। पीसीसी सदस्य भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि आज आम आदमी महंगाई की मार से पूरी तरह त्रस्त हो चुका है। रसोई गैस के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। Hanumangarh News

उन्होंने कहा कि एक समय था जब आम आदमी आसानी से गैस सिलेंडर भरवा लेता था, लेकिन आज हालात ऐसे हो गए हैं कि लोग सिलेंडर लेने से पहले कई बार सोचने को मजबूर हैं। चौधरी ने आरोप लगाया कि सरकार आमजन की समस्याओं से पूरी तरह बेखबर है और महंगाई पर नियंत्रण करने में विफल रही है। ब्लॉक अध्यक्ष जिनेन्द्र जैन ने कहा कि एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत ने लोगों की परेशानी को और बढ़ा दिया है। शहर में कई स्थानों पर गैस की समय पर आपूर्ति नहीं हो रही, जिससे लोगों को लंबी प्रतीक्षा करनी पड़ रही है। उन्होंने सरकार से मांग की कि गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और बढ़ती कीमतों पर तुरंत नियंत्रण किया जाए, अन्यथा कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतरकर और बड़ा आंदोलन करेगी।

महंगाई ने गांव से लेकर शहर तक हर वर्ग को प्रभावित किया

पंचायत समिति के पूर्व प्रधान दयाराम जाखड़ ने कहा कि महंगाई ने गांव से लेकर शहर तक हर वर्ग को प्रभावित किया है। खाद्य सामग्री से लेकर पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर तक हर चीज महंगी हो चुकी है। इससे किसानों, मजदूरों और आम नागरिकों की स्थिति बेहद कठिन हो गई है। उन्होंने सरकार से जनहित में ठोस कदम उठाने की मांग की। पंचायत समिति के पूर्व प्रधान जयदेव भिड़ासरा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गुरमीत चन्दड़ा, पूर्व उपसभापति अनिल खीचड़ ने भी विचार रखे।

इस मौके पर देहात ब्लॉक अध्यक्ष संदीप सिद्धू, मनमोहन सोनी, अश्विनी पारीक, जाकिर हुसैन कयामखानी, कृष्ण नेहरा, चन्दन मोंगा, इशाक चायनान, रोहित स्वामी, मनोज सैनी, विजेन्द्र साईं, बलराज सिंह, मान सिंह शाक्य, रामजीलाल, अरविन्द पूनिया, डॉ. केके शर्मा, विकास रांगेरा, अमजद प्रधान, विकास सैनी, रोहित जावा, भगवानदास गुप्ता, रेवताराम पटवारी, मदीना बानो, छगन जैन, प्रकाश जैन, जेपी गोदारा, दयाराम शर्मा, राधेराम, नवदीप सिंह, लोकेन्द्र भाटी, जाकिर टाक, करणी सिंह, अरुण कुक्कड़, मुश्ताक अली, अरशद खान, यूनस, समीर, इमरान, ताज, सलीम, विशाल, सुनील, मोनू मौजूद रहे। Hanumangarh News

About The Author

Related Posts