राजस्थान में कोरोना संक्रमित की संख्या 3355 पहुंची, दो की मौत

Published On

जयपुर। राजस्थान में गुरूवार को 38 नये कोरोना पाॅजिटिव मरीज सामने आने केे साथ ही राज्य में इसकी संख्या बढकर 3355 हो गयी है जबकि इससे अब तक 95 लोगों की मौत हो चुकी है। चिकित्सा विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य की राजधानी जयपुर में नौ, चित्तौडगढ में 16, पाली में छह, धौलपुर में चार, कोटा में दो तथा उदयपुर में एक नया कोरोना संक्रमित मरीज सामने आया है।  इस बीच राज्य में दो और कोरोना पाॅजिटिव मरीज की मौत हो गयी। इसके साथ ही इस जानलेवा विषाणु से राज्य में अब तक 95 लोगों की मौत हो गयी है।

विभाग के अनुसार अब तक अजमेर में 182, अलवर में 16, बांसवाडा में 66, बांरा एक, बाडमेंर में तीन, भरतपुर में 116, भीलवाडा में 39, बीकानेर में 38, चित्तौडगढ में 116, चुरू में 14, दौसा 21, धौलपुर मे 21, डूंगरपुर में नौ, हनुमानगढ में 11, जयपुर में 1099, जैसलमेर में 35, झालावाड 45, झुंझुनू में 42, जोधपुर में 812, करौली में चार, कोटा में 223, नागौर में 119, पाली मे 46, प्रतापगढ में चार, राजसमंद छह, सवाई माधोपुर में नौ, सीकर मे आठ, टोंक में 136, उदयपुर में 16 संक्रमित मरीज सामने आये है। विभाग के अनुसार अब तक एक लाख 39 हजार 580 सैंपल लिए जिसमें से 3355 पाॅजिटिव एक लाख 34 हजार 172 नेगेटिव तथा दो हजार 53 की रिपोर्ट आनी बाकी हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts