बाथरूम में गैस के गिजर से दम घुटने से दंपति की मौत

Published On

भीलवाड़ा (एजेंसी)। राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के शाहपुरा में शीतला अष्टमी पर रंग खेलने के बाद बाथरूम में स्नान करने के दौरान गैस के गिजर (Gas Geyser) से दम घुटने से एक दंपति की मोत हो गयी तथा मासूम बालक बेहोश हो गया।

अमृतसर में एक अप्रैल से नहीं चलेंगे डीजल ऑटो

कैसे हुआ हादसा |Gas Geyser

जानकारी के अनुसार आज शाहपुरा में शीतला अष्टमी पर रंग खेला जा रहा था। एजेंसी मोहल्ला निवासी शिवनारायण झंवर (37) एवं उसकी पत्नी कविता झंवर (35) अपने चार साल के मासू बच्चे विहान के साथ रंग खेलने के बाद बाथरूम में स्नान कर रहे थे।

एक घंटे तक बाहर न निकलने पर परिजनों ने आवाज लगायी। प्रत्युत्तर न मिलने पर दरवाजा खटखटाया तो भी जवाब न मिलने पर दरवाजे को तोड़ा तो तीनों बेहोश पाये गये तथा गैस का गीजर चालू पाया गया। तीनों को तुंरत ही वाहन से जिला चिकित्सालय लाया गया जहां चिकित्सकों ने दंपति को मृत घोषित कर दिया। मासूम बालक विहान की हालत गंभीर होने से उसे भीलवाड़ा रेफर किया गया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts