महाभियान में वंचित नागरिकों के लगाई डोज

Published On

जिला कलक्टर के निर्देशानुसार चलाया कोविड वैक्सीनेशन महाभियान

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। जिला कलक्टर नथमल डिडेल के निर्देशानुसार चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक कोविड वैक्सीनेशन महाभियान आयोजित किया गया। महाभियान के दौरान जिले में हजारों नागरिकों के कोविड-19 वैक्सीनेशन किया गया। कोविड वैक्सीनेशन की प्रथम, द्वितीय एवं प्रिकॉशन डोज से वंचित नागरिकों के कोविड टीकाकरण किया गया। छुट्टी के दिन भी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभागों की टीमों ने चिकित्सा केन्द्रों के अलावा घर-घर जाकर वंचित नागरिकों के वैक्सीन लगाई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवनीत शर्मा सहित विभाग के अन्य अधिकारियों ने टीकाकरण केन्द्रों का निरीक्षण किया। सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा ने जंक्शन के सुरेशिया स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के समय तक केन्द्र की टीम की ओर से 160 नागरिकों के वैक्सीनेशन किया जा चुका था। इसके लिए सीएमएचओ ने टीम के कार्य की सराहना की। सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि जिला कलक्टर के निर्देशानुसार जन्माष्टमी पर छुट्टी के दिन कोविड वैक्सीनेशन महाअभियान चलाया गया। जिला कलक्टर के निर्देशानुसार सभी विभागों ने महाअभियान में सहयोग दिया। जिले में 330 से अधिक सेंटरों पर वैक्सीनेशन किया गया। उन्होंने बताया कि 11 बजे तक करीब 10 हजार लोगों के वैक्सीन लगाई जा चुकी थी। छुट्टी के दिन भी कार्यकर्ता फील्ड में घर-घर जाकर टीके लगा रहे हैं। सीएमएचओ ने बताया कि 18 साल से अधिक आयु के 101 प्रतिशत से अधिक लोगों को प्रथम डोज लग चुकी है। 94 प्रतिशत लोगों को द्वितीय डोज लगाई जा चुकी है।
इसके अलावा 12 से 14 और 15 से 17 आयु वर्ग के बच्चों को भी वैक्सीनेशन किया जा रहा है। 15 से 17 आयु वर्ग के 90 प्रतिशत से अधिक बच्चों को द्वितीय डोज लगाई जा चुकी है। विभाग का प्रयास है कि इस आयु वर्ग के प्रथम डोज लगवाने वाले सभी बच्चों को द्वितीय डोज लगा दी जाए। वहीं 12 से 14 आयु वर्ग के सौ प्रतिशत बच्चों के भी वैक्सीनेशन का लक्ष्य है। 12 से 14 आयु वर्ग के करीब 74 प्रतिशत बच्चों को प्रथम डोज लगाई जा चुकी है। वहीं 80 प्रतिशत के आसपास द्वितीय डोज लगाई जा चुकी है। अभिभावकों से अपील है कि वे अधिक से अधिक संख्या में 18 साल से अधिक आयु के अपने बच्चों के प्रिकॉशन डोज लगवाना सुनिश्चित करें। सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा ने कहा कि अब फिर से कोरोना के पॉजिटिव केस सामने आ रहे हैं। जांचें भी बढ़ रही हैं। हनुमानगढ़ जिले में भी कोरोना के पॉजिटिव केस आने शुरू हो गए हैं। 26 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। जिला अस्पताल में कोरोना संक्रमित दो मरीज भर्ती हैं। इसलिए लोग गंभीरता से लेकर कोविड वैक्सीनेशन अवश्य करवाएं।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts