धरियावद विधायक गौतमलाल मीणा का निधन

Published On

उदयपुर (एजेंसी)। राजस्थान में प्रतापगढ़ जिले के धरियावद से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक गौतमलाल मीणा का कोरोना के कारण बुधवार को यहां निधन हो गया। मीणा को कोरोना की चपेट में आने के बाद गत 16 मई को उदयपुर के महाराणा भूपाल सार्वजनिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने सुबह 9 बजकर 7 मिनट पर अंतिम साँस ली।

आरएनटी मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. लाखन पोसवाल ने बताया कि मीणा को पिछले दिनों कोरोना संक्रमण की चपेट में आने के बाद एम बी अस्पताल की सुपर स्पेशलिटी विंग में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया था। मंगलवार रात मीणा की तबीयत में सुधार हुआ था। लेकिन बुधवार सुबह उनकी दिल की धड़कन अनियंत्रित हो गई। इसके बाद उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts