सरियों से भरा ट्रक पलटा, ड्राइवर व हेल्पर की मौत

Published On

फतेहपुर (सीकर)। सीकर के फतेहपुर में शुक्रवार को अनियंत्रित होकर एक ट्रक पलट गया ( Truck Road Accident ) जिससे दो लोगों की मौत हो गई। ट्रक में सरिए लदे थे। सरियों के बंडल केबिन तोड़कर भीतर आ गए जिनके प्रेशर से ड्राइवर और खलासी की मौत हो गई। ट्रक में ड्राइवर के साथ हेल्पर भी था। ट्रक में टॉवर निर्माण में काम आने वाले एंगल (सरिए) लदे थे। फतेहपुर के पास खुड़ी से गुजरने के दौरान ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गया। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक के पिछले हिस्से के दबाव से केबिन दब गया और एंगल केबिन तोड़कर अंदर आ गए। केबिन के पिचने और एंगल के प्रेशर में ड्राइवर और हेल्पर बुरी तरह दब गए। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

Truck Road Accident | ट्रक चालक ही है मालिक

  • ट्रक चालक चमकौर सिंह पुत्र प्यारा सिंह निवासी अनबोला, पटियाला कास रहने वाला है।
  • वह ही ट्रक का मालिक है।
  • हेल्पर जगदीप पुत्र पाल सिंह मेघवाल था।
  • दोनों की ही हादसे में मौत हो गई।
  • दोनों माल लेकर हैदराबाद जा रहे थे।
  • पुलिस के अनुसार हादसे की वजह पता नहीं चली है।
  • ड्राइवर को झपकी आ गई हो जिससे ट्रक सड़क से उतर गया।
  • पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts