डेरा प्रेमियों ने जरूरतमंद परिवारो को बांटी रजाईयां

Published On

हाड़ कंपाने वाली सर्दी के चलते डेरा प्रेमी जरूरतमंद के लिए बने मददगार (Dera followers)

संगरिया, सच कहूँ न्यूज। सर्दी का सितम बढ़ता जा रहा है, साधन संपन्न लोग (Dera followers) भले ही रजाइयों में चाय की चुस्कियों के साथ मौसम का आनंद लें पर बेसहारा खुले आसमान के तले जीवनयापन करने वाले गरीबों पर यह ठंड सितम ढ़ाने लगी है। दिन-ब-दिन पारा गिरता जा रहा है। नगरपालिका द्वारा रैन बसेरा, कंबल वितरण आदि व्यवस्थाएं भी की गई है, लेकिन उसके बावजूद भी कई ऐसे लोग है जिन्हे गर्म वस्त्र आदि न मिलने से मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

इस कंपकपाती हुई सर्दी में गरीब और बेसहारा लोगों को राहत पहुंचाने के उदेश्य से संगरिया ब्लॉक के शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर फोर्स विंग के सेवादार भाईयों ने अपने मुर्शिद पूज्य शाह सतनाम सिंह जी के अवतार माह के उपलक्ष्य में बीती रात स्थानीय रेलवे स्टेशन व अन्य जगहों पर बिना रजाई के सो रहे लोगों को 12 नई रजाईयां वितरित की।

इस मौके पर ब्लॉक भंगीदास कृष्ण सोनी इन्सां, शाह सतनाम जी ग्रीन एस के जिम्मेवार भाई लालचंद इन्सां, पवन सिंगला इन्सां, निंदी सोनी इन्सां, टिवंकल इन्सां, हरचंद इन्सां, महेश गोयल इन्सां, नरेश इन्सां, बलजिन्द्र इन्सां, सुखविन्द्र इन्सां, गोविंद इन्सां, साजन इन्सां, नंद किशोर इन्सां, अमनदीप इन्सां, राजकुमार इन्सां, बिंटू इन्सां,अमरनाथ पेन्टर व सुरेन्द्र जग्गा इन्सां आदि मौजूद थे।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts