NEET UG Result 2024: नीट यूजी में दुष्यंत का ऑल इंडिया 6027 रैंक के साथ चयन

Published On

NEET UG Result 2024: हनुमानगढ़। टाउन की नई आबादी, गली नम्बर 13 निवासी डॉ. भूपेश सुथार के पुत्र दुष्यंत ने हाल ही में एनटीए की ओर से आयोजित नीट यूजी परीक्षा 2024 में ऑल इंडिया 6027वीं रैक हासिल की है। इस वर्ष नीट परीक्षा में लगभग 24 लाख स्टूडेंट बैठे थे। दुष्यंत ने कक्षा 12वीं पढ़ाई के साथ प्रथम प्रयास में नीट यूजी परीक्षा में सफलता हासिल की है। दुष्यंत ने 720 में से 686 अंक हासिल किए।

दुष्यंत ने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादा-दादी, माता-पिता व गुरुजनों को देते हुए बताया कि कोचिंग के अलावा अपने पिता की प्रेरणा से 6 से 7 घंटे की पढ़ाई की थी। ज्ञात रहे कि दुष्यंत के दादा ओमप्रकाश सुथार टाउन के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (फोर्ट) में प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत हैं। पिता डॉ. भूपेश सुथार पशु चिकित्सालय मुण्डा में वेटनरी सर्जन के पद पर कार्यरत हैं। NEET UG Result 2024

एसपी ने दिए पैंडेंसी कम करने के निर्देश

About The Author

Related Posts