घर में घुसकर परिवार के सदस्यों पर किया हमला

Published On

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। घर में घुसकर परिवार के सदस्यों पर हमला कर चोटें मारने का मामला सामने आया है। इस संबंध में टाउन पुलिस थाना में नौ नामजद व सात-आठ अन्य जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार भागीरथ पुत्र लातुराम बावरी निवासी वार्ड 3, गांव रामसरा नारायण ने मुकदमा दर्ज करवाया कि वह व उसके परिवार के सदस्य 9 सितम्बर को शाम करीब 4 बजे अपने घर में घरेलू कार्य कर रहे थे। Hanumangarh News

तभी पृथ्वीराज पुत्र नत्थूराम, रोशनी पत्नी पृथ्वीराज, विमला पत्नी मांगीलाल, इन्द्रा पत्नी अमरसिंह, अमरसिंह, राजेश, सोनू, ईशरराम पुत्र नत्थूराम, बलराम पुत्र नत्थूराम व 7-8 अन्य व्यक्ति उसके घर की जबरदस्ती दीवार तोडकर अंदर घुस गए। आते ही धारदार, नुकीले एवं कापे जैसे हथियारों से लैस होकर उस पर, उसकी पत्नी सहित परिवार के अन्य सदस्यों पर हमला कर दिया। उन्होंने शोर मचाया तो यह लोग मारपीट कर वहां से भाग गए। इनके जाने के बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। Hanumangarh News

पुलिस ने घर पहुंच उसे, उसकी पत्नी व परिवार के अन्य सदस्यों को गम्भीर चोटें लगने के कारण स्वयं की बोलेरो गाड़ी से राजकीय जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया। इस वारदात में उसकी माता के दाएं हाथ की दो अंगुलिया फ्रैक्चर हो गईं। जबकि उसे खुद के हाथ व दांतों पर चोटें आई। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल प्रतापसिंह को सौंपी है। Hanumangarh News

यह भी पढ़ें:– हत्या वाली रात से पहले हुई थी पंचायत!

About The Author

Related Posts