सार्वजनिक वितरण हेतू फैस मास्क एवं आयुर्वेदिक सेनेटाईजर भेंट

Published On

सादुलपुर (सच कहूँ न्यूज)। जहां एक और आज के दुनियावी यूग में लोग सिर्फ अपने एवं परिवार के ही लालन-पालन में मस्त है, वहीं दुसरी और कोरोना वायरस के संक्रमण से विश्व में फैल रही महामारी को लेकर जब पूरा देश कोरोना वायरस से लड़ रहा है, (Distributed face ma sanitizer) जिसको मध्यजनर रखते हुए टगौर पब्लिक स्कूल, राजगढ ने अनोखी एवं सराहनिय पहल शुरू करते हुए पुलिस थाना राजगढ में लोगों के लिए फैस मास्क एवं आयुर्वेदिक सेनेटाईजर भेंट किया है।

संस्था निदेशक सुखवीर चाहर की प्रेरणा एवं प्रधानाचार्य आर.पी.सिंह के नेतृत्व में स्टाफ सदस्यों ने फेस मास्क एवं आयुर्वेदिक सेनेटाईजर बनाये तथा फैस मास्क एवं सेनेटाईजर सार्वजनिक वितरण हेतू उपखण्ड अधिकारी इन्द्राजसिंह काजला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भरतराज को भेंट किये। इस अवसर पर उपस्थित थानाधिकारी विष्णुदत्त विश्रोई, सीएलजी सदस्य एवं पार्षद हैदर अली नें संस्था निदेशक सुखवीर चाहर का आभार जताया। इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य दीपक भार्गव, मधुर बजाज, किरण भदौरिया, दीपक सैनी एवं बलराज आदि सहित संस्था स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts