चद्दर फंसने से किसान की मौत

Published On

सूरतगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। खेत में पानी लगाने के दौरान बरमे की सॉफ्ट में चद्दर फंसने से किसान (Farmer) की मौके पर मौत हो गई। चक एक एल एल पी, पाली वाला, संघर निवासी बसंत सिंह उम्र 42 वर्ष पुत्र मेजर सिंह सुबह ट्रैक्टर के बरमे से खेत में सुबह 6º00 बजे अपने खेत में पानी लगा रहा था, इसी दौरान ट्रैक्टर के बरमे की सॉफ्ट में चद्दर फंसने से दम घुटने की वजह से मौके पर मौत हो गई सरपंच सहित लोगों ने मृतक बसंत सिंह के शव को मोर्चरी में रखवाया, पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजनों (Farmer) को शव सुपुर्द किया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts