सिलेंडर में गैस भरते हुए लगी आग दो महिलाओं सहित 5 घायल

Published On

सादुलशहर (सच कहूँ न्यूज)। Gas Cylinder Fire: स्थानीय वार्ड नंबर 18 में एक शादी वाले घर में गैस सिलेंडर में आग लगने से दो महिलाओं सहित 5 जने घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय उपजिला चिकि त्सालय में भर्ती क रवाया गया। एक महिला को हालत गंभीर होने के कारण जिला चिकित्सालय श्रीगंगानगर में रेफर कर दिया गया। Sadulshahar News

जानकारी अनुसार वार्ड नंबर 18 निवासी मुखराम के घर में शादी थी। शादी सम्पन्न होने के पश्चात गैस सिलेंडर में बची हुई गैस को दूसरे सिलेंडर में डालते हुए अचानक गैस सिलेंडर ने आग पकड़ ली, जिससे दहशत व अफरा तफरी फैल गई। इस हादसे में दो महिलाओं सहित पाँच लोग झुलस गए। आसपड़ोस वालों नें सभी घायलों को तुरंत सादुलशहर उप जिला अस्पताल पहुँचाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल महिला को जिला चिकित्सालय में रेफ रकर दिया गया।

यह भी पढ़ें:– समाना के दो दर्जन गांवों में प्राइवेट बस सेवा ठप

About The Author

Related Posts