जमीनी विवाद में फायरिंग, नौ घायल

Published On

दौसा (सच कहूँ न्यूज)। दौसा के मेंहदीपुर बालाजी क्षेत्र में एक परिवार के दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर झगड़ा हो गया। मामला गरमाया तो एक पक्ष ने फायरिंग कर दहशत फैला दी। गोली चलने से महिलाओं सहित नौ जने घायल हो गए। घायलों को ईलाज के लिए सिकराय उपखण्ड के चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है।

कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में जंग

पुलिस के मुताबिक फायरिंग की घटना चंदेरा गांव की है। जहां एक परिवार के भरौसी लाल व रबेड मल में काफी समय से जमीनी विवाद चल रहा है। बुधवार सुबह खेत जोतने की बात पर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में लाठी-भाटा जंग छिड़ गई। उग्र होकर एक पक्ष की ओर से अवैध हथियार से फायरिंग कर दी। इससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। गोली लगने से मंदोरी देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। फायरिंग में मंदोरी देवी सहित घायल अन्य नौ जनों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts