भारत के टी 20 विश्व कप ट्रॉफी जीतने पर आरसीए द्वारा भव्य आतिशबाजी
IND vs NZ T20 World Cup 2026: आरसीए एडहॉक कमेटी सदस्य पिंकेश पोरवाल ने बताया की आज T20 वर्ल्ड कप के भारत- न्यूजीलैंड फाइनल के ऐतिहासिक मुक़ाबले के अवसर पर आरसीए द्वारा आरसीए अकादमी परिसर में विशाल स्क्रीन लगाकर सभी के लिए लाइव मैच देखने की शानदार व्यवस्था की। इस अवसर पर माननीय कैबिनेट मंत्री कर्नल राज वर्धन सिंह राठौड़, जोगराम पटेल, अविनाश गहलोत, विधायक रफीक ख़ान, मनीष यादव, राज्य क्रीड़ा परिषद चेयरमैन नीरज के पवन, आरसीए एडहॉक कमेटी सदस्य पिंकेश पोरवाल, दौसा जिला क्रिकेट संघ सचिव ब्रज किशोर उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों ने लाइव मैच को देखा। पिंकेश पोरवाल के अनुसार भारत के विश्वविजेता बनने पर आरसीए द्वारा भव्य आतिशबाजी कर जश्न मनाया व इस अवसर पर मौजूद सभी ने भारत जिंदाबाद, भारतीय टीम जिंदाबाद के जोशीले नारे लगाकर सभी को बधाई दी। Jaipur News