शर्मनाक: नाबालिग के साथ सामूहिक दुराचार

Published On

लोगों ने एक आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला
पुलिस मामले की जांच में जुटी

अलवर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान के अलवर जिले में फिर सामूहिक(group-misconduct-with-minor) दुराचार का मामला सामने आया है वहीं इसमें एक आरोपी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के हरसौरा थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह में शामिल होने आई नाबालिग लड़की के साथ तीन युवकों के सामूहिक दुराचार करने का मामला सामने आने के बाद इसकी जानकारी मिलने पर लोगों ने आरोपियों का पीछा किया और एक आरोपी राहुल गुर्जर के पकड़ में आ जाने पर उसे पीट पीटकर हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को भूपसेड़ा गांव के जंगल मे पटक दिया गया। बुधवार दोपहर बाद पुलिस को मृतक का शव मिला।

इसके बाद मृतक के परिजनों ने पीड़िता के परिजनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया वहीं नाबालिग के परिजनों ने शादी समारोह से नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुराचार का मामला राहुल एवं उसके दो साथियों पर दर्ज कराया। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। सामूहिक दुराचार मामले में पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई और तथा न्यायालय में दंड संहिता की धारा 164 के तहत उसके बयान दर्ज कराए गए है। इस मामले में दो नाबालिग आरोपियों को निरुद्ध किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts