हेरोइन, कैप्सूल व नकदी बरामद, कार चालक गिरफ्तार

Published On

शराब की बोतलें, हाथ घड़ियां, मोबाइल फोन भी बरामद

हनुमानगढ़। जंक्शन थाना पुलिस ने शुक्रवार देर रात अग्रसेन चौक पर की गई नाकाबंदी के दौरान एक कार चालक को मादक पदार्थ व अन्य सामान सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से हेरोइन, नशीले कैप्सूल, नकदी सहित अन्य सामान बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, थाना प्रभारी रामचन्द्र कस्वां के नेतृत्व में गठित टीम अग्रसेन चौक पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान इनोवा कार नंबर आरजे 13 यूबी 2277 को रोककर तलाशी ली गई। Hanumangarh News

तलाशी के दौरान कार से 14.26 ग्राम हेरोइन (चिट्टा), 309 नीले रंग के कैप्सूल, 76780 रुपए नकद, सात हाथ घड़ियां, एक ब्लैकबेरी बंद मोबाइल फोन तथा एक नीले रंग का सैमसंग फोल्ड मोबाइल फोन बरामद किया गया। इसके अलावा अंग्रेजी शराब की दो बोतलें व तीन छोटी शीशियां भी मिलीं। पुलिस ने आरोपी जसप्रीत सिंह (38) पुत्र गुरदेव सिंह गिल निवासी ए-1 कुंज विहार कॉलोनी, पदमपुर रोड, श्रीगंगानगर को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच सदर थाना प्रभारी राकेश सांखला कर रहे हैं। Hanumangarh News

About The Author

Related Posts