Rajasthan : हिस्ट्रीशीटर की डंडो पीट-पीट कर हत्या

Published On

पाली (राजस्थान)। पाली क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर को उसके ही दोस्त ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस के अनुसार, हत्या एक दूसरे हिस्ट्रीशीटर ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर की थी। हत्या का फुटेज पुलिस को मिला है जो कि किडनैप और मारपीट का है। हिस्ट्रीशीटर की डेडबॉडी शनिवार सुबह मिली थी। पुलिस के अनुसार उसका किडनैप उसके ही दोस्त ने किया था।

क्या है मामला:

हत्या मामले में पुलिस ने अभी अपनी जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच में पता चला कि करीब डेढ़ महीने पहले पार्टी के दौरान रवि और अशोक में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। दोस्ती दुश्मनी में बदल गई। मृतक रवि वाल्मीकि ने आरोपी अशोक सरगरा का घर जला दिया था। इसके बाद अशोक को गांव छोड़ना पड़ा। बदला लेने के लिए अशोक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर रवि का मर्डर कर दिया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts