लाकडाउन में घर सबसे सुरक्षित जगह : गहलोत

Published On

जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। Rajasthan News Aaj Ki: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि कोरोना वायरस से बचने के लिए लाकडाउन में घर सबसे सुरक्षित जगह हैं। गहलोत ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों से अपील करते हुए कहा कि घर पर रहें। लॉकडाउन के दौरान आपका घर सबसे सुरक्षित जगह है, जो कोरोना संक्रमण से बचाए रख सकता है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन नियमों का सख्ती से पालन करना चाहिए। उपचार, चिकित्सीय सुविधाएं प्रदान करने तथा लोगों की जरूरतों का ख्याल रखने के लिए हम उनकी सुरक्षा के लिए सब कुछ कर रहे हैं।

  • राज्य सरकार प्रदेश में सभी के जीवन को बचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
  • हम लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और उसके अनुसार उपाय कर रहे हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें

About The Author

Related Posts