भारत-थाईलैंड संयुक्तय सैन्यय अभ्यास मैत्री में हिस्सा लेगी भारतीय सेना

Published On

जयपुर (सच कहूं न्यूज)। भारत-थाईलैंड संयुक्त सैन्य अभ्यास मैत्री (India-Thailand joint military exercise Maitri) के 13वें संस्करण में भाग लेने के लिए भारतीय सेना की टुकड़ी थाईलैंड रवाना हुई। यह अभ्यास 15 जुलाई 2024 तक थाईलैंड के टाक प्रांत के फोर्ट वाचिराप्रकन में आयोजित किया जाएगा। इसी अभ्यास का पिछला संस्करण सितंबर 2019 में मेघालय के उमरोई में आयोजित किया गया था। भारतीय सेना की टुकड़ी में 76 कर्मी शामिल हैं। इनमें मुख्य रूप से लद्दाख स्काउट्स की एक बटालियन के साथ-साथ अन्य शाखाओं और सेवाओं के कर्मी भाग ले रहे हैं। रॉयल थाईलैंड आर्मी की टुकड़ी में भी 76 कर्मी शामिल हैं, जिनमें मुख्य रूप से 4 डिवीजन की 14 इन्फैंट्री रेजिमेंट की पहली बटालियन से हैं।

Stampede Hathras: हाथरस में धार्मिक प्रोग्राम में भगदड़ से मचा हाहाकार! 40 से अधिक लोगों की मौत

About The Author

Related Posts