लोक अदालत, मध्यस्थता व नि:शुल्क विधिक सहायता की दी जानकारी भ्रमण भी कराया

विधिक चेतना कार्यशाला आयोजित, विद्यार्थियों को न्यायालय का भ्रमण भी कराया

Manmohan Picture
Published On

हनुमानगढ़। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशों की अनुपालना में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष तनवीर चौधरी के मार्गदर्शन तथा सचिव गजेन्द्र सिंह तेनगुरिया के निर्देशन में फोर्ट इंटरनेशनल विद्यालय, टाउन के समन्वय से एडीआर भवन में आयोजित हुई। Hanumangarh News

कार्यक्रम में सचिव गजेन्द्र सिंह तेनगुरिया ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय लोक अदालत, मध्यस्थता प्रणाली, नि:शुल्क विधिक सहायता, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यों तथा स्थाई लोक अदालत के अंतर्गत आने वाली जनोपयोगी सेवाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि विधिक सेवा प्राधिकरण आमजन को सुलभ व त्वरित न्याय दिलाने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित करता है, जिनका लाभ हर जरूरतमंद व्यक्ति उठा सकता है।

इसके साथ ही राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से प्रेषित विषयों जैसे 'बाल विवाह और घरेलू हिंसा रोकें: बचपन और भविष्य की रक्षा करेंÓ पर भी चर्चा की गई। विद्यार्थियों को सामाजिक कुरीतियों के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करते हुए उन्हें इनके विरुद्ध आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यशाला के पश्चात एलएडीसी अधिवक्ताओं की टीम ने विद्यार्थियों को चार समूहों में विभाजित कर जिला न्यायालय का भ्रमण भी करवाया। इस दौरान विद्यार्थियों को न्यायालय की कार्यप्रणाली, न्यायिक प्रक्रियाओं और न्याय व्यवस्था से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। Hanumangarh News

About The Author

Related Posts