Rajasthan Weather Update: जमकर बरसे बदरा, आँधी में उड़े टीन शेड-छप्पर! मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी!

Published On

Rajasthan Weather Update: हनुमानगढ़ (सच कहूँ/हरदीप सिंह)। झुलसाती गर्मी में कई दिनों से परेशान लोगों को प्री-मानसून की झमाझम बारिश ने बड़ी राहत पहुंचाई है। गुरुवार दोपहर बाद से बदले मौसम के मिजाज से मानव ही नहीं पशु-पक्षी भी राहत महसूस कर रहे हैं। गुरुवार रात्रि को धूलभरी तूफानी हवाओं के साथ शुरू हुआ बारिश का सिलसिला शुक्रवार सुबह तक जारी रहा। देर रात तक जिले में रूक-रूक कर तेज बारिश हुई। शुक्रवार सुबह भी बादलवाही के बीच हल्की बारिश से मौसम सुहाना हो गया। Rajasthan Weather Update

शहरी क्षेत्र में जगह-जगह सडक़ों के किनारे पानी जमा हो गया। इस दौरान चली ठंडी हवाओं से भीषण गर्मी व हीटवेव से राहत मिली। बारिश व ठंडी हवाओं से अधिकतम तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की गई है। दो दिन पहले तक भीषण गर्मी से आमजन परेशान था। लेकिन अब तापमान 40 डिग्री के करीब आ गया है। प्री-मानसून की बारिश में बच्चे ने घरों की छतों पर नहाने का लुफ्त उठाया।

अगले 3 दिन इसी तरह का रहेगा मौसम | Rajasthan Weather

गुरुवार रात्रि को चली आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। सडक़ किनारे खड़े अनेकों पेड़ टूट गए। पशुओं के छप्पर व दुकानों के आगे लगे टीन शेड उड़ गए। अनेक जगहों पर विद्युत पोल व ट्रांसफार्मर गिरने से पूरी रात विद्युत आपूर्ति ठप रही जो शुक्रवार दोपहर तक बहाल नहीं हो पाई थी। मानसून से पूर्व प्री-मानसून की बारिश के होने से किसान भी खेतों में सावणी की बिजाई की तैयारियों में जुट गए हैं। वर्तमान में नाली बेड में धान की रोपाई का कार्य जारी है। यह बारिश धान की फसल में पानी की कमी पूरी करेगी।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक उत्तर भारत में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ और पूर्वी भारत से आ रही नमी वाली हवाओं से मानसून पूर्व की बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम केन्द्र जयपुर ने अगले 3 दिन यानी 24 जून तक इसी तरह का मौसम रहने और आंधी-बारिश चलने की संभावना जताई है। Rajasthan Weather Update

Big Breaking : दिल्ली हाई कोर्ट का आया केजरीवाल की रिहाई पर बड़ा फैसला!

About The Author

Related Posts