सेवादार ने 30वीं बार खूनदान कर निभाया मानवता का फर्ज

Published On

सिलवाला खुर्द (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा पर चलते हुए ब्लॉक सिलवाला खुर्द गांव मेहरवाला निवासी सच कहूँ संवाददाता जगजीत सिंह इन्सां पुत्र गुरजंट सिंह ने मंगलवार को एक जरूरतमंद के लिए रक्तदान किया। जगजीत इन्सां ने सरसा के पूज्य बापू मघर सिंह जी इंटरनेशनल ब्लड बैंक में जाकर 1 यूनिट रक्तदान किया । जगजीत सिंह इन्सां अब तक 30 बार रक्त दान कर चुके हैं। इसके साथ ही लगभग 15 सालों से लोगों को प्रेरित कर रक्त देने व दिलवाने की सेवा कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:– डंपर ने 2 युवकों को कुचला, गुस्साए लोगों ने डंपर फूंका

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts