सीमा पर शहादत देने में झुंझुनू के जवान सबसे आगे रहते है : गहलोत

Published On

झुंझुनू (एजेंसी)। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि झुंझुनू जिला देश की रक्षा में सर्वोच स्थान पर है, तथा यहां के जवान सीमा पर शहादत देने में सबसे आगे रहते हैं। गहलोत रविवार को झुंझुनू जिले के खेतड़ी कस्बे में कांग्रेस प्रत्याशी श्रवणकुमार के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि झुंझुनू का अपना अनूठा इतिहास रहा है। यहां के घर-घर में शहीदो की कहानी है। हमारी सरकार ने शहीदो को मिलने वाले पैकेज में काफी बढ़ोतरी की है। मगर घर से इंसान जाने का हर किसी को दुख होता है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास त्याग एवं बलिदान का रहा है। देश की आजादी में कांग्रेस ने लम्बा संघर्ष किया था। अंग्रेजो की लाठी-डंडे, गोलियां खाई तब जाकर देश को आजादी मिल पायी थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा लोकतंत्र को कायम रखा है, पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी ने पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिये थे। उन्होंने कहा कि देश में कम्प्यूटर,मोबाईल क्रान्ति पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की देन है।

 

 

 

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts