Holi: नन्ही सी बेटी रूहानी ने अनोखी सेवा के साथ मनाई होली

Published On

कोटा (सच कहूँ न्यूज़)। Kota News: होली का पावन पर्व वैसे तो एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर व मिठाईयाँ खिलाकर गले मिलकर खुशियाँ मनाने का पर्व है। वहीं आजकल दिखावा कर दूसरों को दिखाने की होड़ सी लगी हुई है। कई लोग तो रंग गुलाल लगाने की आड़ में अपनी भडास भी निकालते हैं। वहीं डेरा सच्चा सौदा के सेवादार हमेशा किसी भी त्योहार एवं पर्व पर किसी न किसी जरूरत मंद की मदद करने और उसके साथ पर्व की खुशियाँ मनाकर त्योहार को मानवता भलाई के साथ जोड़कर पुण्य कार्य कर असली दुआओं के हकदार बन जाते हैं। Kota News

जी हाँ में बात कर रहा हूँ डेरा सच्चा सौदा के ऐसे सेवादार परिवार की नन्ही सी बेटी की जो कोई भी त्योहार आता है तो अपने मम्मी पापा से यह पूछती है की मम्मी आज अपन किसी जरूरत मंद परिवार की मदद कर सेलिब्रेट कर लें तो कैसा रहेगा। परिजन भी उसकी बात को मानने के लिए बाध्य हुए बिना कैसे रह सकते हैं। इस परिवार की 12 वर्षीय बेटी रूहानी (याशी) ने इस बार भी होली के पर्व पर अपने यहाँ काम करने वाली बाईजी और उसके बच्चे को होली पर रंग, गुलाल, पिचकारी, मिठाई और कपड़े दिये और उनके घर में भी होली पर्व को खुशियों से मनाने के लिए मदद कर अनोखा पुण्य सेवा कार्य किया। यह परिवार है हनुमानगढ़ जिले के मक्कासर गाँव का। डेरा सच्चा सौदा के सेवादार सुरेंद्र सिंह भाटी जो पानी समिति में तथा रश्मि सिंह जो पानी समिति तथा आई टी विंग की जिला मेम्बर की सेवादार है तथा पूरा परिवार सेवादार है।

इनकी छोटी सी बेटी रूहानी बताती है की पूज्य गुरु संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी इंसा की पावन प्रेरणा से ही यह सेवा कार्य संभव हो पाते हैं वरना तो आज इस घोर कलियुग के समय में हाथ को हाथ खाये जा रहा है। जैसे ही जरूरत मंद परिवार को अचानक ही होली की मदद मिली तो परिवार में जैसे अलग ही खुशी का माहौल पैदा हो गया और छोटा बच्चा रंग गुलाल, पिचकारी, मिठाईयाँ व कपड़े पाकर अलग ही खुशी महसूस कर रहा था जो उसके चेहरे से साफ नजर आ रही थी। धन्य है पूज्य गुरुजी जिन्होंने ऐसी शिक्षा देकर त्योहारों और पर्वों को मिलकर एक साथ मनाने की प्रेरणा दी है। बेटी रूहानी हर किसी के लिए एक प्रेरणा है जो सेवा के लिए हर समय तत्पर रहती है। Kota News

यह भी पढ़ें:– Bihar: समस्तीपुर में श्रद्धांजलि नामचर्चा के दौरान 20 जरूरतमंद परिवारों को बांटा गया एक महीने का राशन

About The Author

Related Posts