फरवरी तक लोकसभा उम्मीदवार होंगे तय :पायलट

Published On

जरुरत पर योग्य उम्मीदवार को मौका दिया जायेगा | Lok Sabha candidates

जयपुर (एजेंसी)। राजस्थान कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू करते हुए कल से इक्कीस जनवरी तक प्रदेश भर के प्रमुख कार्यकतार्ओं से लोकसभा उम्मीदवार के बारे में राय ली जायेगी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ने बताया कि कांग्रेस कार्यकतार्ओं की राय के आधार पर लोकसभा उम्मीदवार (Lok Sabha candidates) के नाम तय कर आलाकमान को भेजे जायेंगे।

उन्होंने बताया कि फरवरी के आखिर तक लोकसभा उम्मीदवार के नाम तय कर लिये जायेंगे। कई विधायकों को लोकसभा उम्मीदवार बनाने की चर्चा के बारे में पायलट ने बताया कि इस मामले में अभी कोई बात तय नहीं हुई हैं लेकिन जरुरत पर योग्य उम्मीदवार को मौका दिया जायेगा।

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाने से प्रदेश की राजनीति पर असर के बारे में उन्होंने कहा कि इससे लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को फायदा ही होगा तथा पार्टी सभी 25 सीटों पर जीत की स्थिति में आ गई हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts