Punjab

पंजाब में मोहाली, चंडीगढ़ और पटियाला समेत कई ठिकानों पर ईडी की छापामारी
MSG फुटबॉल अकादमी का फुटबॉल टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन, चैंपियन बन दर्शकों का दिल जीता
अमृतसर और जालंधर में हुए बम धमाके, पंजाब में भाजपा के चुनावी तैयारियों का हिस्सा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
भाजपा कभी भी आर्थिक तरक्की या विकास पर वोट नहीं मांगती, सिर्फ धर्म और जातिगत विभाजन, नफरत और राष्ट्रीय एकता को तोड़ने की कोशिशों के जरिए चुनाव लड़ती है: हरपाल सिंह चीमा
पंजाब पुलिस के ‘युवा सांझ कार्यक्रम’ ने 2,358 भटके हुए युवाओं की ऑनलाइन पहचान कर उन्हें गैंगस्टरों के प्रभाव में आने से बचाया

महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक

कालिका पेट्रोलिंग यूनिट ने आत्मरक्षा, हेल्पलाइन नम्बरों व कानूनों की दी जानकारी

Manmohan Picture
Published On

हनुमानगढ़। कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की ओर से पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार महिला सुरक्षा अभियान के तहत गुरुवार को टाउन स्थित सेठ राधा किशन बिहाणी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव तथा विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान पुलिस टीम ने बालिकाओं को आत्मरक्षा के विभिन्न गुर सिखाते हुए विपरीत परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा करने के व्यावहारिक तरीके बताए। साथ ही छात्राओं को राजस्थान पुलिस के राजकोप सिटीजन एप की उपयोगिता एवं इसके माध्यम से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई। Hanumangarh News

कार्यक्रम में साइबर ठगी के बढ़ते मामलों को देखते हुए छात्राओं को ऑनलाइन फ्रॉड, सोशल मीडिया अपराध एवं साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए गए। पुलिस टीम ने बताया कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर शिकायत दर्ज करवानी चाहिए। इसके अलावा छात्राओं को आपातकालीन हेल्पलाइन नम्बर 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 तथा गरिमा हेल्पलाइन 1090 की जानकारी देकर आवश्यकता पड़ने पर इन सेवाओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने पोक्सो एक्ट, घरेलू हिंसा अधिनियम एवं कार्यस्थल पर महिलाओं के शोषण के विरुद्ध बनाए गए कानूनों की जानकारी देते हुए बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। साथ ही सोशल मीडिया के दुरुपयोग से बचने एवं किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक गतिविधि में शामिल नहीं होने की सलाह दी गई। छात्राओं ने महिला सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता से जुड़ी जानकारी को उपयोगी बताते हुए पुलिस विभाग की इस पहल की सराहना की। Hanumangarh News

About The Author

Related Posts