जयपुर में मेडिकल छात्र ने की आत्महत्या

Published On

जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान की राजधानी जयपुर में सवाई मान सिंह मेडिकल कालेज की छात्रावास में एक मेडिकल छात्र ने आज आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार मेडिकल छात्र के साथियों ने दरवाजा तोड़कर फंदे से लटक रहे छात्र को नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि छात्र की पहचान डा अमन के रुप में की गई हैं ।

जो हिमाचल प्रदेश में शिमला के पास स्थित एक गांव का रहने वाला था। छात्र के आत्महत्या कर लेने के कारणों का अभी कोई पता नहीं चल पाया है और मौके पर जांच के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया हैं। छात्र के परिजनों को इस बारे में सूचना दे दी गई हैं और शाम तक उनके जयपुर पहुंचने पर शव का पोस्टमार्टम किया जायेगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts