Hanumangarh News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से अधेड़ की मौत, चालक मौके से फरार

अज्ञात कार के खिलाफ मामला दर्ज, पुलिस ने शुरू की तलाश

Manmohan Picture
Published On

हनुमानगढ़। टाउन क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रही कार की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। टाउन थाना पुलिस ने मृतक के पुत्र की रिपोर्ट पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, रोहित कुमार (25) पुत्र गुप्ता दास निवासी वार्ड नम्बर 36, जयप्रकाश कॉलोनी, बिहारी मोहल्ला, टाउन ने रिपोर्ट दी। Hanumangarh News

रिपोर्ट में बताया गया कि 28 अप्रैल की रात करीब 9.20 बजे उसके पिता गुप्ता दास (56) घर से खाना खाने के बाद टहलने के लिए निकले थे। जब वे सड़क पर टहल रहे थे, तभी बेनीवाल अस्पताल की तरफ से एक सफेद रंग की अल्टो कार तेज गति व लापरवाही से आती हुई उनके पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गुप्ता दास दूर जा गिरे।

हादसे के बाद कार चालक मौके से राजवी पैलेस की ओर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर प्रार्थी रोहित कुमार अपने पिता को तुरंत राजकीय जिला चिकित्सालय लेकर गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई कमलजीत को सौंपी गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर फरार वाहन व चालक की तलाश में जुटी है। Hanumangarh News

 

About The Author

Related Posts