Briber Arrested: सवाईमाधोपुर में अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी 5 हजार रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Published On

Briber Arrested: जयपुर (सच कहूँ न्यूज़)। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. की सवाईमाधोपुर (Sawai Madhopur) इकाई द्वारा सवाईमाधोपुर में कार्यवाही करते हुये रामकिशन कुम्हार अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, सवाईमाधोपुर को परिवादी से 5 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। Jaipur News

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि ए.सी.बी. की सवाईमाधोपुर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि परिवादी की बहिन का आगंनवाडी सहायिका पद पर चयन करवाने की एवज में आरोपी रामकिशन कुम्हार अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, सवाईमाधोपुर द्वारा हेतु 20,000/- रूपये रिश्वत की मांग कर परेशान किया जा रहा है। जिस पर एसीबी भरतपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस कालूराम रावत के सुपरवीजन में एसीबी की सवाईमाधोपुर इकाई के सुरेन्द्र शर्मा, अति. पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन कराकर आज उनके द्वारा मय टीम के सवाईमाधोपुर में ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी रामकिशन कुम्हार को परिवादी से 5 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में आरोपीगण से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा। Jaipur News

Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप ने जताया इस देश से अपनी ‘जान को खतरा’!

About The Author

Related Posts