CP Joshi: ऐतिहासिक बहुमत का आधार बनेगी परिवर्तन यात्रा

Published On

जयपुर (सच कहूं न्यूज)। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी (CP Joshi) ने कहा कि ह्यह्यपरिवर्तन संकल्प यात्राह्णह्ण अब जन-जन की यात्रा बन चुकी है। इस यात्रा को राजस्थान की जनता का जो अपार स्नेह और समर्थन मिल रहा है, यह इस बात का प्रतीक है, कि इस बार के चुनावों में भाजपा को ऐतिहासिक बहुमत प्राप्त होगा। वर्तमान कांग्रेस सरकार की अकर्मण्यता और नाकारापन को लेकर जनता में भारी रोष है। बढते अपराधों के कारण महिला और दलित में आक्रोश है, युवा और किसानों में वादाखिलाफी को लेकर गुस्सा है। CP Joshi

प्रेस वार्ता में सीपी जोशी ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे राजस्थान आए अच्छा होता वे प्रदेश की स्थिति का जायजा लेते, दलित एंव वंचित वर्ग के पीडित लोगों से मिलते, उनके आंसू पौंछते, लेकिन सिर्फ भाजपा और संघ पर आरोप लगाकर चले गए। पिछली बार जब खडगे प्रदेश में केंद्र के पर्यवेक्षक बनकर आए थे तो इस सरकार ने उन्हे ठेंगा दिखाकर उनकी बात मानने से इनकार कर दिया और कोई विधायक उनके पास नहीं गया।

सीपी जोशी ने कहा कि मनरेगा के लिए जो बयान खडगे दे रहे हैं वह झूठा है। केंद्र सरकार ने अपने पिछले बजट में सबसे अधिक मजदूरी राजस्थान में बढाई है। यदि केंद्र सरकार प्रदेश सरकार को अपना पैसा देना बंद करदे तो स्थिति बद से बदतर हो जाएगी।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खडगे जिस योजना को प्रारंभ करने गुलाबपुरा भीलवाडा आए हैं, यदि केंद्र सरकार ऐसी योजनाएं प्रारंभ नहीं करती तो आप इसका उद्धाटन करने यहां नहीं आ पाते। राष्ट्रीय पशुधन योजना, राष्ट्रीय गोकुल मिशन योजना, पशुधन स्वास्थ्य योजना और उन्मूलन पशु महामारी योजना आदि से पशुपालकों और किसानों को राहत दी है। आज प्रदेश का किसान बिजली ना मिलने से, फसलों में कीडा लगने से, सिंचाई का जल उपलब्ध नहीं होने से परेशान है लेकिन प्रदेश सरकार को किसानों की पीडा से कोई लेना-देना नहीं है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में भ्रष्टाचार के कारण किसानों को फसल खराबे का मुआवजा नहीं मिल पा रहा है। प्रदेश कांग्रेस सरकार ने किसानों और पशुपालकों के साथ धोखा और ठगी की है।

सीपी जोशी ने कहा कि राजस्थान में सबसे महंगी बिजली, महंगा पेट्रोल-डीजल मिल रहा है। प्रदेश कांग्रेस सरकार ने लोगों की जेब काटने का जो काम किया है, उस बारे में भी खडगे ने कुछ नहीं बोला उल्टा वो केंद्र सरकार को कोस रहे हैं। प्रदेश की जनता को पेयजल नहीं उपलब्ध होने का कारण प्रदेश कांग्रेस सरकार का भ्रष्टाचार है। अभी कुछ दिनों पहले ईडी की कार्रवाई में इनके अफसरों के घर से करोडो रूपये और सोना पकडा गया जांच होने पर पूरी असलियत सामने आएगी।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि कांग्रेस कहती है कि देश के संसाधनों पर पहला हक अल्पसंख्यकों का है, लेकिन भाजपा कहती है कि देश के संसाधनों पर पहला हक गरीब किसान, दलित, आदिवासी और पिछडे लोगों का है। कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीती करती है और भाजपा संतुष्टिकरण की राजनीती। देश को बांटने का काम हमेशा कांग्रेस पार्टी ने किया। इस मौके पर भाजपा मीडिया प्रकोष्ठ के प्रभारी प्रमोद वशिष्ठ भी मौजूद रहे CP Joshi

यह भी पढ़ें:– राजकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय, जयपुर में बी.टेक. में लें सीधे प्रवेश

About The Author

Related Posts