Tree Plantation: वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत पौधारोपण की शुरुआत
Published On
हनुमानगढ़। ग्राम पंचायत बहलोलनगर में वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत खेजड़ी पूजन किया गया। जापानी मियावाकी पद्धति से पौधारोपण किया गया। मियावाकी पद्धति से कम जगह पर घना पौधारोपण किया जाता है। इस पौधारोपण से पौधे 10 गुना ज्यादा तेजी से बढ़ते हैं। इस मौके पर ग्राम पंचायत प्रशासक गुरलाल सिंह, कनिष्ठ सहायक अरविंद सिंह, कृषि पर्यवेक्षक पंकज मेहला, कम्प्यूटर ऑपरेटर अनिल कुमार, ग्राम पंचायत साथिन संतोषी देवी, ममता, एएनएम हरप्रीत कौर, आशा सहयोगिनी सहित ग्रामीण मौजूद थे। Hanumangarh News