पोस्त तस्कर को भेजा जेल

Published On

कोर्ट के आदेश पर भेजा जेल

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। बारह किलोग्राम से अधिक डोडा पोस्त सहित गिरफ्तार किए गए पोस्त तस्कर को टाउन पुलिस ने सोमवार को न्यायालय के आदेश पर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। मामले की जांच कर रहे टाउन थाना प्रभारी मोहम्मद अनवर ने बताया कि आरोपित शेर सिंह (51) पुत्र लक्ष्मीनारायण कुम्हार को सोमवार को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया।

गौरतलब है कि प्रशिक्षु आरपीएस ममता सारस्वत ने छह जून को गश्त के दौरान कटेवा पेट्रोल पम्प के पास खड़े एक व्यक्ति को शक के आधार पर तलाशी ली तो उसके पास से दो अलग-अलग थैलियां बरामद हुई। एक में आठ किलो छह सौ ग्राम व दूसरी में तीन किलो आठ सौ ग्राम अवैध डोडा पोस्त भरा हुआ था।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts