रश्मि हत्याकांड : आरोपियों को पकड़ने का प्रयास जारी

Published On

जयपुर (एजेंसी)। राजस्थान के गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि नागौर जिले के कुचामन में हुए रश्मि हत्याकांड (Rashmi massacre) के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

श्री कटारिया ने शून्यकाल में निर्दलीय विधायक हनुमान बेनीवाल द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि सरकार हत्याकांड में लिप्त दोषियों को पकड़ने के लिए कटिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि जिला पुलिस अधीक्षक ने भी धटना के बाद कुचामन में डेरा डालकर अपराधियों की धरपकड़ के लिए अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर छानबीन शुरु कर दी है।

उन्होंने स्वीकार किया कि इस प्रकरण में पुलिस को अभी तक कोई सफलता नही मिली है लेकिन जांच प्रक्रिया की गति को देखते हुए प्रतीत होता है कि अपराधियों की गिरफ्तारी शीघ्र हो जाएगी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts