राजस्थान: पिकअप चालक की आंखो में मिर्च डालकर लाखों की लूट

Published On

चालक अलादीन भाटी ने बताया कि वह रतनगढ़ में आटे की सप्लाई देकर वापस अपने घर लौट रहा था

जयपुर। राजस्थान में चूरू जिले के सुजानगढ़ में मंगलवार की रात कुछ बदमाशों ने एक पिकअप चालक की आंखो में (robbery) मिर्च डालकर लाखों रुपए लूट ले गए। इस दौरान पिकअप चालक को लाठी- डंडों से जमकर पीटा गया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद इस घटना में जख्मी चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल पुलिस घटनास्थल का मुआयना कर जांच में जुट गई है।

जानकारी अनुसार, सुजानगढ़ की छापर रोड़ पर मौजूद सम्राट होटल के पीछे देर रात चार बदमाशों ने एक पिकअप चालक की आंखो में मिर्च डालकर डेढ़ लाख लूट लिए। पिकअप चालक अलादीन भाटी ने बताया कि वह रतनगढ़ में आटे की सप्लाई देकर वापस अपने घर लौट रहा था। इस दौरान उसके पास सप्लाई की पेमेंट भी थी।

चालक के मुताबिक सम्राट होटल के पीछे जब वह अपने घर की तरफ मुड़ा तो वहां पहले से ही घात लगाकर बैठे चार लड़कों ने पिकअप रोककर उसकी आंखों में मिर्च डाल दी। जिसके बाद क्रिकेट के बैट, स्टंप व लाठियों से हमला बोल दिया। साथ ही डेढ़ लाख रूपए की रकम भी लूटकर मौके से फरार हो गए।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें

About The Author

Related Posts