टिब्बी में सर्व हिन्दू समाज ने सौंपा ज्ञापन, रजत शर्मा मलसीसर पर हुए हमले के विरोध में कार्रवाई की मांग
पीड़ित परिवार की सुरक्षा की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
टिब्बी (सच कहूँ/अंकित वधवा)। Tibbi News; शुक्रवार को सर्व हिन्दू समाज के गणमान्य नागरिकों ने मुख्यमंत्री के नाम उपखण्ड मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर रजत शर्मा मलसीसर पर हुए अत्याचार, क्रूरतापूर्वक मारपीट एवं जानलेवा हमले के आरोपियों के खिलाफ उचित धाराओं में सख्त कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही पीड़ित परिवार को सुरक्षा उपलब्ध करवाने की भी मांग उठाई गई।
ज्ञापन में बताया गया कि यह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है तथा समाज में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा करने वाली है। समाज के प्रतिनिधियों ने प्रशासन से मांग की कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए कठोर कदम उठाए जाएं तथा असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण किया जाए।इस दौरान उपस्थित वक्ताओं ने आमजन से भी जागरूक रहने का आह्वान किया ताकि समाज की मुख्य धारा को बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों को बढ़ावा न मिले और सामाजिक सौहार्द बना रहे। Tibbi News
ज्ञापन देने के दौरान भंवरलाल गौड़, वीरेन्द्र राठौड़, महेश सहारण, शिवा स्वामी, नरसी शर्मा, राजेंद्र राठौड़, बाबूलाल शर्मा, भीम शर्मा, प्रदीप शर्मा, विकास शर्मा, पुनीत कड़वासरा, लालचंद शर्मा, विजय पुजारी, संजय शर्मा, मोहित पुनिया, रतन शर्मा, प्रेम शर्मा, सुनील शर्मा, गौरव, कुलवंत सुथार, छिन्दा सिंह, गौरीशंकर हुड्डा, राकेश भार्गव, भरत गौड़ सहित सर्व हिन्दू समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

About The Author