सेवादारों ने रक्तदान कर घायल की बचाई जान

Published On

श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए एक हादसे में घायल व्यक्ति के इलाज में रक्त की आवश्यकता होने पर सेवादारों ने रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया। चार सेवादारों ने पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा पर चलते हुए शहर के एक ब्लड बैंक में जाकर रक्तदान कर घायल व्यक्ति को प्लाज्मा उपलब्ध करवाया। सेवादार मदन गोपाल इन्सां ने बताया कि ब्लड बैंक से आपात स्थिति में रक्त की आवश्यकता होने का पता चला जिस पर सेवादार पवन रबड़, मोहित इन्सां, पवन चुघ व रमन शर्मा ने रक्तदान कर विशेष समूह का प्लाज्मा उपलब्ध करवाया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts