Rajasthan Heatwave: पश्चिमी राजस्थान में भयंकर गर्मी का दौर शुरु, अभी से पारा@42.7, आगे क्या होगा हाल?

Published On

Rajasthan Weather Update: हिसार/हनुमानगढ़ (संदीप सिंहमार,हरदीप सिंह)। उत्तर भारत में गर्मी का दौर शुरू होते ही अधिकतम तापमान उफान पर है। गर्मी का सितम इस कदर है कि अब दिन के साथ-साथ रात भी गर्म होने लगी है। पंजाब के मोहाली में जहां रात्रि का न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं हरियाणा के अंबाला व चरखी दादरी में भी न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। वैसे तो देश की राजधानी दिल्ली एनसीआर सहित हरियाणा, पंजाब में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा है। Rajasthan Heatwave

सबसे अधिक तपन पश्चिमी राजस्थान में देखने को मिल रही है

लेकिन सबसे अधिक तपन पश्चिमी राजस्थान में देखने को मिल रही है। भारत मौसम विभाग के जयपुर विज्ञान केंद्र के मुताबिक राजस्थान के बाड़मेर में दूसरे दिन फिर अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। शनिवार को यहां का अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वर्तमान में राजस्थान के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 37 से 42 डिग्री दर्ज किया गया है। यहां का तापमान 1 से 4 डिग्री सेल्सियस तक सामान्य से अधिक चल रहा है।

पूर्वी राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में 41.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। भारत मौसम के अलर्ट के अनुसार आगामी 2-3 दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री और बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। 6-7 अप्रैल को दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान में कुछ भागों में अधिकतम तापमान 44-45 डिग्री व पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री दर्ज होने की प्रबल संभावना है।राज्य के दक्षिणी भागों में कंहीं-कंहीं आज से ही हीटवेव की संभावना बनी हुई है। आगामी 2-3 दिनों में हीटवेव के क्षेत्र तथा तीव्रता दोनों में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। 6-8 अप्रैल के दौरान राज्य में कहीं-कहीं तीव्र हीटवेव की स्थिति भी बन सकती है। Rajasthan Heatwave

सीएम के संभावित दौरे के मद्देनजर लिया व्यवस्थाओं का जायजा, जिला कलक्टर-एसपी ने किया निरीक्षण

About The Author

Related Posts