कीमती मोबाइल फोन लौटाकर दिया ईमानदारी का परिचय

Published On

गोलूवाला (सच कहूँ न्यूज)। आज के इस भयंकर कलयुग में जहां लोग रोज ठगी मारने के नित नए तरीके इजाद करते हैं वहीं कुछ लोग ईमानदारी पर चलते हुए रास्ते में मिली हुई लोगों की कीमती वस्तुएं व नकदी आदि उनकी असली मालिक तक पहुंचाकर इंसानियत की मिशाल कायम करते हैं। इसी कड़ी में गांव पक्काभादवां निवासी कालूराम पुत्र कर्मसिंह का कीमती मोबाइल फोन ब्लॉक श्रीगुरुसरमोडिया के गांव लखासर में सड़क पर गिर गया जोकि लखासर के डेराप्रेमी पुरखाराम इन्सां को मिल गया। पुरखाराम इन्सां ने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा पर चलते हुए मोबाइल फोन के मालिक का पता लगा मोबाइल फोन कालूराम को सौंप दिया। कालूराम ने पूज्य गुरुजी व डेरा अनुयायी का धन्यवाद किया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts